बुरा फंसा टीम इंडिया का मैनेजमेंट, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ तो सही, नहीं तो 'गंभीर' बवाल तय
टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में होने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले सबसे बड़ी चर्चा किसी रणनीति या विरोधी टीम की नहीं
टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में होने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले सबसे बड़ी चर्चा किसी रणनीति या विरोधी टीम की नहीं, बल्कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के संभावित इंटरनेशनल डेब्यू की है. क्रिकेट को देखने वाला हर शख्स इस बात पर नजरें टिकाकर बैठा है कि क्या टीम इंडिया 'बेबी बॉस' को मौका देगी या फिर मौजूदा खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखेगी.
