69 की नफीसा अली ने की 11 हजार फीट की ट्रैकिंग! कैंसर का चल रहा इलाज
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस, पूर्व मिस इंडिया और राजनेता नफीसा अली सोढ़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के आगे
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस, पूर्व मिस इंडिया और राजनेता नफीसा अली सोढ़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के आगे उम्र और बीमारी भी हार मान लेती है. 69 साल की नफीसा इन दिनों स्टेज-4 कैंसर से जंग लड़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग के पास 11 हजार फीट की ऊंचाई पर ट्रैकिंग कर हर किसी को हैरान कर दिया.
