CCTV के सामने खड़े होकर चुराते थे नोट, हिडन कैमरे ने बिगाड़ा चढ़ावा चोरों का खेल
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी और गबन के मामले की जांच में अब कई अहम जानकारियां सामने आ
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी और गबन के मामले की जांच में अब कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं. शुरुआती जांच के दौरान मिले सबूतों, हिडन कैमरों की फुटेज और पूछताछ के आधार पर जांच एजेंसियों ने कथित तौर पर चोरी के पूरे तरीके का खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि दानपेटियों से नकदी और जेवरात निकालने, नोटों की गिनती, वाउचर तैयार करने और बैंक में रकम जमा कराने तक की प्रक्रिया में कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से हेराफेरी की जा रही थी.
