DDA नागरिक आवास योजना में 25% छूट पर फ्लैट, जानें कैसे करें अप्लाई
दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए डीडीए एक नई सौगात लेकर आया है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 'नागरिक आवास योजना
दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए डीडीए एक नई सौगात लेकर आया है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 'नागरिक आवास योजना 2026' शुरू की है. इस स्कीम के तहत रेजिडेंशियल फ्लैट्स पर सीधे 25% की छूट मिल रही है. हालांकि, इस स्कीम के तहत घर 'पहले आओ, पहले पाओ' (FCFS) के आधार पर दिए जा रहे हैं, जिसका मतलब है कि इच्छुक खरीदारों को अपनी पसंद का फ्लैट पाने के लिए जल्दी से आवेदन करना होगा.
