'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', क्या अजय ने शाहरुख खान पर कसा तंज?
बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं. गुरुवार, 25 जून को मेकर्स ने उनकी
बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं. गुरुवार, 25 जून को मेकर्स ने उनकी आने वाली हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'चौहान' का पहला लुक और अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया.
फैंस अपने चहेते स्टार को एक बार फिर खतरनाक एक्शन अवतार में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. लेकिन इस पूरे टीजर
में जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी, वो था अजय देवगन का एक डायलॉग. इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी
है और लोग इसे सीधे शाहरुख खान की फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं.
