सिर्फ फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए नहीं है एयर फ्रायर! ये भी करता है
आजकल एयर फ्रायर लगभग हर घर की रसोई में रखा मिल जाता है. कहना गलत नहीं होगा कि इस इलेक्ट्रिक गैजेट ने लोगों की जिंदगी
आजकल एयर फ्रायर लगभग हर घर की रसोई में रखा मिल जाता है. कहना गलत नहीं होगा कि इस इलेक्ट्रिक गैजेट ने लोगों की जिंदगी में हिस्सा बना लिया है. हालांकि ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ फ्रेंच फ्राइज, नगेट्स या कुछ स्नैक्स बनाने तक ही करते हैं. क्या आप भी उन्हीं में शामिल हैं?
अगर हां, तो आपको जानकर हैरानी होगा कि आपकी रसोई में रखा एयर फ्रायर कई काम आसान बना सकता है. जी हां, ये छोटा-सा गैजेट आपकी रसोई के कई काम आसान कर सकता है. आप इसमें बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग, डीहाइड्रेटिंग और यहां तक कि बिना तेल की पूड़ियां भी बना सकते हैं.
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एयर फ्रायर के 10 ऐसे शानदार इस्तेमाल बताए हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. चलिए जानते हैं. 1. बासी स्नैक्स को फिर से बनाएं क्रिस्पी: अगर आपके घर में सामोसा, स्प्रिंग रोल या बचा हुआ पिज्जा रखा है और आप उसे खाना चाहते हैं.
खाने के लिए जब आप उसे माइक्रोवेव में गर्म करने चलते हैं, तो वो सॉफ्ट खाने हो जाते हैं. इसकी वजह से खाने का मन नहीं करता है. हालांकि, अगर आप बासी स्नैक्स को एयर फ्रायर में गर्म करते हैं, तो वो फिर से ताजे और क्रिस्पी बन जाते हैं.
