चेतन से थी सिर्फ दोस्ती, केतन से करना चाहती थी शादी... सिया के अफेयर पर मां ने क्या-क्या बताया
'अगर तुम्हें केतन पसंद नहीं है तो अभी बता दो…' यह सवाल सिया गोयल से उसकी मां ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार पूछा
'अगर तुम्हें केतन पसंद नहीं है तो अभी बता दो…' यह सवाल सिया गोयल से उसकी मां ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार पूछा था. मां पूजा गोयल का दावा है कि हर बार बेटी ने मुस्कुराकर एक ही जवाब दिया कि मम्मी, मुझे केतन पसंद है… मैं उसी से शादी करना चाहती हूं. यही नहीं, उसने यह भी कहा कि उसकी जिंदगी में कोई दूसरा नहीं है.
