पीके बोले- बिहार संविधान से चलेगा सम्राट से नहीं:भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में महापंचायत, CM को अल्टीमेटम- एक्शन नहीं तो विधानसभा का घेराव करेंगे
भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में महापंचायत हुई। इसमें जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। इससे पहले
भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में महापंचायत हुई। इसमें जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। इससे पहले प्रशांत किशोर ने भरत के परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पीके ने कहा कि जांच में गृह मंत्री की भूमिका की जांच होगी। STF के अधिकारी की जांच होगी, जिसने पटना से मारने का आदेश दिया है। क्या मजिस्ट्रेट पर जांच होगी जिसने गोली चलाने के आदेश पर साइन किया है।
ये बिहार के लोगों का राज है। वहीं, महापंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि भरत तिवारी की जो मांग थी, उसे पूरा किया जाए। लोगों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो श्राद्धकर्म पूरा होने के बाद वे विधानसभा का घेराव करेंगे। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए बिलौटी गांव से लेकर हाई-वे तक भरत तिवारी के पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें उसे शहीद बताते हुए इंसाफ की मांग की गई है। कुछ लोग भरत तिवारी के घर तिरंगा लेकर पहुंचे।
यहां सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की गई। भरत तिवारी अमर रहे के नारे लगे। बिलौटी गांव में करीब 1000 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। 5000 से ज्यादा लोग मौजूद हैं। 17 जून को भरत तिवारी का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। बेटे की मौत के बाद परिवार ने मुठभेड़ पर सवाल खड़े किए थे। मां ने पुलिस वालों के खिलाफ थाने में FIR भी दर्ज करवाई है। मामले में SDPO, SHO और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
बुधवार की सुबह सरकार ने जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। CM ने एनकाउंटर की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि ये जांच किस जज को दी जाएगी अभी ये साफ नहीं हुआ है। महापंचायत से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… महापंचायत में मांग- पुलिस पर एक्शन, गांव वालों को सुविधाएं मिलें ये खबरें भी पढ़िए… महापंचायत से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…