बिहार में 1 रुपये में मिलेगी जमीन, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
बिहार सरकार ने चीनी उद्योग में निवेश बढ़ाने और बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने के लिए नई प्रोत्साहन नीति लागू की
बिहार सरकार ने चीनी उद्योग में निवेश बढ़ाने और बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने के लिए नई प्रोत्साहन नीति लागू की है. इस योजना के तहत नए निवेशकों को जमीन, टैक्स में छूट और करोड़ों रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी. सरकार का दावा है कि इससे किसानों, उद्योग और रोजगार तीनों को बड़ा फायदा मिलेगा.
