पहली ही बारिश में घुटने तक गंदा पानी... बमुश्किल निकली बारात, घोड़े पर बैठा दूल्हा भी सहमा, नगर निगम के दावों की खुली पोल
देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के उन तमाम दावों
देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के उन तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है, जिसमें कहा गया था कि इस बार शहर को जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी. पहली ही तेज बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने शहर के ड्रेनेज सिस्टम और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को पूरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया है.
