भारत की तुलना दुबई से क्यों की? महिला CEO के पोस्ट पर छिड़ी बहस
दुबई में ऑफिस शिफ्ट करने वाली भारतीय उद्यमी रिया उप्रेती का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उनका कहना है
दुबई में ऑफिस शिफ्ट करने वाली भारतीय उद्यमी रिया उप्रेती का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उनका कहना है कि हर बार दुबई से भारत लौटने पर उन्हें यहां के माहौल में ढलने में कुछ दिन लगते हैं. उन्होंने हर भारतीय को जिंदगी में कम से कम एक बार विदेश जाने की सलाह दी है. उनकी इस बात पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है.
