केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, पुलिस बोली- सिया के इशारे पर प्रेमी ने खाई में दिया धक्का
महाराष्ट्र के पुणे के बिल्डर केतन अग्रवाल की हत्या का मामला अब साफ हो गया है. पुलिस जांच में पता चला है कि उनकी मंगेतर
महाराष्ट्र के पुणे के बिल्डर केतन अग्रवाल की हत्या का मामला अब साफ हो गया है. पुलिस जांच में पता चला है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल ने ही इशारा देकर अपने प्रेमी चेतन चौधरी से उन्हें लोहागढ़ किले की खाई में धक्का दिलवाया था. यह घटना 18 जून को हुई थी. दोनों आरोपी अब पुलिस की पकड़ में हैं और उन्होंने पूरी साजिश कबूल कर ली है.
