Tripura: अगरतला के एक अपार्टमेंट में भीषण धमाका, कई घायल; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सूचना मिलते ही आपातकालीन राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत अभियान शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
सूचना मिलते ही आपातकालीन राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत अभियान शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए।एसडीपीओ सदर देबा प्रसाद रॉय ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि एक अपार्टमेंट में धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी है और कुछ लोग हताहत भी हुए हैं।
हम मौके पर पहुंचे और पाया कि यह घटना अपार्टमेंट बिल्डिंग की पहली मंजिल के एक कमरे में हुई है। हमने बम निरोधक दस्ते, फोरेंसिक टीम और खोजी दल को बुलाया। हमने फिलहाल जो कुछ भी मिल सका है उसे
जब्त कर लिया है और उम्मीद है कि हम इस घटना के कारणों का पता लगा पाएंगे।"उन्होंने बताया कि विस्फोट के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और सभी संभावित पहलुओं की जांच
की जा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच और प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।घटनास्थल पर सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की आगे की जांच जारी है।
