उत्तराखंड बॉर्डर पर निहंग सिखों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ देहरादून रवाना
उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर इस वक्त तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिल रही है. कर्णप्रयाग में हुई झड़प और रुद्रप्रयाग के नगरासू में हुए विवाद
उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर इस वक्त तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिल रही है. कर्णप्रयाग में हुई झड़प और रुद्रप्रयाग के नगरासू में हुए विवाद के बाद ये स्थिति बनी है.
सामने आया है कि सैकड़ों निहंग सिख उत्तराखंड में प्रवेश के लिए सीमा पर पहुंच गए. राज्य प्रशासन के साथ कई घंटों तक बातचीत चली,
लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. इसके बाद प्रशासन ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया.
