जानिए कौन हैं सीनियर IPS महेश दीक्षित, जिन्हें मिली खुफिया एजेंसी IB की कमान
भारत की प्रमुख घरेलू खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की कमान अब एक अनुभवी और जांबाज अधिकारी के हाथों में सौंप दी गई है. केंद्र
भारत की प्रमुख घरेलू खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की कमान अब एक अनुभवी और जांबाज अधिकारी के हाथों में सौंप दी गई है. केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने 1993 बैच के सीनियर IPS अफसर महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है. आंध्र प्रदेश कैडर के अधिकारी महेश दीक्षित देश की आंतरिक सुरक्षा की कमान ऐसे समय में संभाल रहे हैं, जब वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां तेजी से बदल रही हैं.
