Instagram पर 'AK-47' गैंग बनाकर दिखा रहे थे दबंगई, 13 गिरफ्तार
गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर 'AK-47' नाम से गैंग बनाकर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने वाले 13 युवकों को
गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर 'AK-47' नाम से गैंग बनाकर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने वाले 13 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि यह ग्रुप इलाके में भय और दबंगई का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था. अन्य सदस्यों की पहचान कर कार्रवाई जारी है.
