घर में पक रहा था कथित गोमांस, पुलिस की छापेमारी में 3 महिलाएं गिरफ्तार
कौशांबी जिले में सराय अकिल थाना पुलिस ने कथित गोमांस बरामदगी के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि
कौशांबी जिले में सराय अकिल थाना पुलिस ने कथित गोमांस बरामदगी के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि मुखबिर की सूचना पर एक घर में छापेमारी के दौरान एक किलो कच्चा और एक किलो पका हुआ कथित गोमांस बरामद हुआ. मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
