'पापा जी' कहकर बुलाता था, केतन को याद कर भावुक हुए सिया के पिता
जिस युवक को वह कुछ महीनों पहले तक अपना होने वाला दामाद कहते थे, आज उसी का नाम लेते हुए प्रवीण गोयल की आवाज भर्रा
जिस युवक को वह कुछ महीनों पहले तक अपना होने वाला दामाद कहते थे, आज उसी का नाम लेते हुए प्रवीण गोयल की आवाज भर्रा जाती है. उनके शब्दों में दर्द भी है, हैरानी भी और कई ऐसे सवाल भी हैं जिनके जवाब उन्हें अब तक नहीं मिले हैं.
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच की दिशा लगातार बदल रही है. पुलिस की जांच में सिया गोयल और चेतन चौधरी का नाम
सामने आने के बाद अब सिया का परिवार ने भी अपना पक्ष रखा. इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे भावुक बयान सिया के पिता प्रवीण
गोयल का रहा, जिन्होंने कहा कि केतन उनके लिए सिर्फ होने वाला दामाद नहीं था.
