मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, Dm-sp ने निकाला फ्लैग मार्च
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए दरभंगा जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. डीएम
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए दरभंगा जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. प्रशासन ने 515 से अधिक स्थानों पर सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की है.
