जेल में बेटे से मिलने पहुंचीं मां-बहन, तलाशी में मिली चरस की पुड़िया
बिजनौर जिला कारागार में बंद हत्या के प्रयास के आरोपी से मिलने पहुंचीं उसकी मां और बहन तलाशी के दौरान चरस की पुड़िया के साथ
बिजनौर जिला कारागार में बंद हत्या के प्रयास के आरोपी से मिलने पहुंचीं उसकी मां और बहन तलाशी के दौरान चरस की पुड़िया के साथ पकड़ी गईं. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है और उसी के लिए चरस लेकर आई थीं. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
