नैनीताल की विरासत अब AI के साथ होगी डिजिटल, राजभवन में पुस्तक और एप का लोकार्पण
उत्तराखंड राजभवन में इतिहास, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला. राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् डॉ
उत्तराखंड राजभवन में इतिहास, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला. राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् डॉ. गिरीश रंजन तिवारी की नैनीताल और राजभवन की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया. साथ ही एआई आधारित हेरिटेज एवं टूरिज्म एप लॉन्च कर विरासत को डिजिटल रूप से नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल की.
