चाय की टपरी और ये 5 चीजें, स्वाद ऐसा कि आप दीवाने हो जाएंगे
शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर कोई एक जगह है जहां लोग बिना किसी फॉर्मैलिटी के सुकून से बैठ सकते हैं, तो वो है
शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर कोई एक जगह है जहां लोग बिना किसी फॉर्मैलिटी के सुकून से बैठ सकते हैं, तो वो है 'टपरी'.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर टपरी किसे कहते हैं? आसान भाषा में समझें तो टपरी का मतलब है एक छोटा सा ओपन एयर अड्डा जो किसी गुमटी या लकड़ी के ढांचे जैसा होता है.
वहां पर न तो कोई भारी-भरकम बिल आता है और न ही बैठने की कोई पाबंदी. बस एक छोटी सी बेंच, अदरक वाली कड़क चाय
का भभका और दोस्तों की महफिल, यही टपरी की असली पहचान है.
