इबोला के खतरे के बीच भारत अलर्ट, AIR Suvidha 2.0 लॉन्च
भारत में अभी इबोला वायरस का कोई केस नहीं है, लेकिन इसके बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में अलर्ट है. भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय
भारत में अभी इबोला वायरस का कोई केस नहीं है, लेकिन इसके बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में अलर्ट है. भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी को और मजबूत कर दिया है. इसके तहत नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने मिलकर AIR SUVIDHA 2.0 नाम का नया डिजिटल हेल्थ डिक्लेरेशन पोर्टल लॉन्च किया है. इसके जरिए भारत आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहले से जुटा ली जाएगी ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके.
