ऑपरेशन सिंदूर में जंग का नक्शा बनाने वाले 'नेत्र' मिली मंजूरी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन -DRDO ने गुरुवार को बेंगलुरु के सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (CABS) में स्वदेशी नेत्र एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C)
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन -DRDO ने गुरुवार को बेंगलुरु के सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (CABS) में स्वदेशी नेत्र एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) सिस्टम को अंतिम ऑपरेशनल क्लियरेंस (FOC) दे दिया है. यह भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. नेत्र को आकाश की आंख कहा जाता है क्योंकि यह दुश्मन के विमानों, जहाजों और मिसाइलों का बहुत पहले पता लगाकर वायुसेना को सतर्क कर देता है.
