मोहर्रम जुलूस में क्रेन से लटकाई वैन और कर दिया ब्लास्ट, उज्जैन में दहशत
आमतौर पर जुलूस और जलसों में सामाजिक सौहार्द की मिशालें पेश करती झांकी बनाई जाती है, लेकिन उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के
आमतौर पर जुलूस और जलसों में सामाजिक सौहार्द की मिशालें पेश करती झांकी बनाई जाती है, लेकिन उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान दहशतगर्दी का नमूना पेश किया गया.
जिसमें मारुती वैन में बम विस्फोट कर दो युवक झंडे फहराते नजर आए. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की बात कही.
यह पूरी घटना बीती 23 जून की रात की बताई जा रही है. उज्जैन से 50 किलोमीटर दूर बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान
एक वैन (टाटा मैजिक) में किए गए विस्फोट का वीडियो सामने आया है.
