बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे टोल घोटाला! 333 करोड़ के एग्रीमेंट पर ₹100 का स्टाम्प
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल एग्रीमेंट में करोड़ों रुपये की कथित स्टाम्प चोरी का मामला सामने आया है. जांच में खुलासा हुआ कि
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल एग्रीमेंट में करोड़ों रुपये की कथित स्टाम्प चोरी का मामला सामने आया है. जांच में खुलासा हुआ कि 333.65 करोड़ रुपये के टोल एग्रीमेंट पर महज 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर एग्रीमेंट किया गया. डीआईजी स्टाम्प की जांच के बाद 13.34 करोड़ रुपये की स्टाम्प चोरी का मुकदमा दर्ज कर वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
