गुरुग्राम: Nh-48 पर भीषण सड़क हादसा, लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रफ्तार के चक्कर में एक बड़ा हादसा हो गया. हाईवे पर 32 माइलस्टोन और
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रफ्तार के चक्कर में एक बड़ा हादसा हो गया. हाईवे पर 32 माइलस्टोन और सिग्नेचर टावर के पास एक तेज रफ्तार सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (एंडेवर) कार अपने आगे चल रहे वाहन से बेकाबू होकर टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के सुरक्षा एयरबैग खुल गए, जिससे किसी की जान की जान को नुकसान नहीं हुआ.
