40 दिन पहले हुई थी शादी, अब फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के 40 दिन बाद 25 साल की नवविवाहिता की
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के 40 दिन बाद 25 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव उसके किराए के मकान में फंदे से लटका मिला. पुलिस ने मामले को संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
