ChatGPT से पूछकर भर रहे ITR? अटक सकता मामला, AI ही पकड़ लेगा
ITR फाइलिंग सीजन के बीच बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स ChatGPT, Claude और Gemini जैसे AI टूल्स की मदद ले रहे हैं. कोई टैक्स कैलकुलेशन करवा
ITR फाइलिंग सीजन के बीच बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स ChatGPT, Claude और Gemini जैसे AI टूल्स की मदद ले रहे हैं. कोई टैक्स कैलकुलेशन करवा रहा है तो कोई डिडक्शन का हिसाब पूछ रहा है. लेकिन अगर आप भी AI के भरोसे इनकम टैक्स रिटर्न भर रहे हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाइए. वजह है कि अब इनकम टैक्स विभाग भी AI की मदद से रिटर्न की जांच कर रहा है और छोटी-छोटी गड़बड़ियां भी आसानी से पकड़ी जा रही हैं.
