ऋषिकेश जाने के खर्चे में घूम आया विदेश, शख्स के दावे की हो रही चर्चा
एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि उनके दोस्त ने ऋषिकेश में 9,000 से 15,000 रुपये प्रति रात के होटल किराए और यात्रा खर्च
एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि उनके दोस्त ने ऋषिकेश में 9,000 से 15,000 रुपये प्रति रात के होटल किराए और यात्रा खर्च को देखकर वहां जाने का प्लान कैंसिल कर दिया. इसके बजाय उसने लगभग उसी बजट में श्रीलंका की यात्रा बुक कर ली, जहां उसे समुद्र किनारे बेहतर होटल कम कीमत में मिल गए.
