राम मंदिर ट्रस्ट के खजाने से सरकार को 5 साल में गए 396 करोड़! जानिए कैसे?
चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और गबन के बाद से अयोध्या का श्री राम मंदिर चर्चा में है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लेन
चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और गबन के बाद से अयोध्या का श्री राम मंदिर चर्चा में है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लेन देन की जांच की जा रही है और पूरा हिसाब-किताब देखा जा रहा है. क्या आप जानते हैं जिस ट्रस्ट के ऊपर मंदिर की पूरी जिम्मेदारी है, उसके खजाने से सरकार के खाते में करोड़ों रुपये जाते हैं.
वैसे ट्रस्ट को जो पैसा दान में मिलता है, उसका टैक्स नहीं देना होता. फिर सवाल है कि आखिर ट्रस्ट की ओर से किस तरह से सरकार को पैसे दिए गए हैं. तो समझते हैं कैसे ट्रस्ट की ओर इनडायरेक्ट तरीके से सरकार को पैसे दिए गए हैं... पिछले साल मार्च में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पिछले 5 सालों में सरकार को 396 करोड़ रुपये का टैक्स दिया है.
ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने उस वक्त जानकारी दी थी कि 5 फरवरी, 2020 से पिछले साल तक यानी 5 साल में सरकार को टैक्स के रुप में 396 करोड़ रुपये दिए गए
हैं. ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 396 करोड़ रुपये में जीएसटी के रुप में चुकाए गए है, जबकि बाकी 130 करोड़ रुपये दूसरे टैक्स के रुप में दिए गए हैं.
