वैभव को खिलाएं तो किसे बिठाएं...? आयरलैंड में गंभीर-अय्यर के सामने करोड़ों का सवाल
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भारत के नए युग की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भारत के नए युग की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर है. आईपीएल और इंडिया ए के लिए धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की मांग जोर पकड़ रही है. ऐसे में गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को तय करना होगा कि भविष्य के इस सितारे को तुरंत मौका दिया जाए या फिर वर्ल्ड चैम्पियन संयोजन पर भरोसा बनाए रखा जाए.
