नोएडा: गोल्डन आई मार्केट कॉम्प्लेक्स के 9th फ्लोर पर लगी आग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल स्थित कमर्शियल बिल्डिंग के T-3 टावर की नौवीं मंजिल पर गुरुवार को अचानक आग लग गई. आग लगने
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल स्थित कमर्शियल बिल्डिंग के T-3 टावर की नौवीं मंजिल पर गुरुवार को अचानक आग लग गई. आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
