वेनेजुएला के भूकंप पर पीएम मोदी का बयान: संवेदनाएं जताकर बोले प्रधानमंत्री, भारत करेगा हरसंभव मदद
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही से मैं बेहद दुखी हूं। भारत
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही से मैं बेहद दुखी हूं। भारत की ओर से मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां की जनता, खासकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।
हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और मुश्किल समय में सभी पीड़ितों के प्रति एकजुटता से खड़े हैं। भारत हरसंभव मदद देने के लिए तत्पर है।'भारत के अलावा दुनिया के कई अन्य देशों ने भी वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप पर दुख जाहिर किया है और मदद का एलान किया है।
वेनेजुएला भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका है और यह उच्च जोखिम वाले सीस्मिक जोन में आता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह देश
दो टेक्टोनिक प्लेटों कैरिबियन प्लेट और दक्षिण अमेरिकी प्लेट के बीच में स्थित है, जिससे यहां लगातार भूकंप का खतरा बना रहता है।
