'20 दिन से दर्द में हूं' इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम
सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में पिन्च्ड नर्व्स की समस्या का खुलासा किया है. अब उन्होंने बताया कि वो पिछले 20 दिनों से बहुत
सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में पिन्च्ड नर्व्स की समस्या का खुलासा किया है. अब उन्होंने बताया कि वो पिछले 20 दिनों से बहुत ही खराब हालत में थे.
उनका मानना है कि शायद किसी गलत व्यायाम की वजह से या किसी एक ही पोजिशन में लंबा सोने की वजह से उनकी नस (नर्व) पर असर पड़ा.
इसका नतीजा ये हुआ कि वो इतने तेज दर्द में थे कि सिर तक हिलाना मुश्किल हो गया. उन्हें हर छोटी मूवमेंट में लगातार दर्द
रहता था.
