‘दिल्ली का जवाब संतोषजनक नहीं’, PM रहमान के सलाहकार से पूछताछ पर नाराज हुआ बांग्लादेश
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सलाहकार जाहेद उर रहमान को सुरक्षा ब्लैकलिस्ट के कारण रोके जाने के मामले
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सलाहकार जाहेद उर रहमान को सुरक्षा ब्लैकलिस्ट के कारण रोके जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है. अब बांग्लादेश ने इस घटना पर भारत द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को पूरी तरह से 'असंतोषजनक' करार दिया है. बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी BSS ने बुधवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया, 'इस घटना पर भारतीय पक्ष की ओर से दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं था.' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सूचना और रणनीति सलाहकार ज़ाहिद उर रहमान से जुड़ी घटना 'दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक' थी.
