कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भाई की बिल्डिंग सील, बेसमेंट में था कोचिंग और रेस्टोरेंट
लखनऊ अग्निकांड के बाद यूपी में शुरू हुई बिल्डिंगों का जांच अभियान अब बड़े-बड़े रसूखदारों के दरवाजे तक पहुंचने लगा है. कानपुर के जाजमऊ इलाके
लखनऊ अग्निकांड के बाद यूपी में शुरू हुई बिल्डिंगों का जांच अभियान अब बड़े-बड़े रसूखदारों के दरवाजे तक पहुंचने लगा है. कानपुर के जाजमऊ इलाके में ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला, जब कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की टीम सीधे उस इमारत तक पहुंच गई जिसका संबंध विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के परिवार से बताया जा रहा है. कुछ ही देर में अधिकारियों ने निरीक्षण किया, दस्तावेज खंगाले और फिर बेसमेंट में चल रही गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए कोचिंग संस्थान और रेस्टोरेंट दोनों को सील कर दिया.
