खाना-दवा, ईंधन के लिए तरसे लोग... PoK में शहबाज-मुनीर की क्रूरता
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सरकार विरोधी जनआंदोलन को कुचलने के लिए इस्लामाबाद ने बेहद अमानवीय रास्ता चुना है. क्षेत्र में चल
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सरकार विरोधी जनआंदोलन को कुचलने के लिए इस्लामाबाद ने बेहद अमानवीय रास्ता चुना है. क्षेत्र में चल रहे बड़े विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए पाकिस्तानी हुक्मरानों ने पीओके की नाकाबंदी कर वहां भोजन (खाना), राशन, डीजल-पेट्रोल और जरूरी दवाओं की एंट्री पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है.
इस घेराबंदी के कारण मुजफ्फरनगर, पुंछ, रावलाकोट, बाग और सुदूर नीलम घाटी जैसे संवेदनशील इलाकों में खाद्यान्न और रसद का भयंकर संकट पैदा हो गया है. स्थानीय मीडिया ने आसपास रहने वाले लोगों, ट्रक ड्राइवरों और विपक्षी नेताओं ने हवाले से बताया कि जरूरी
सामान ले जाने वाले वाहनों को इलाके में घुसने से रोका जा रहा है, जिससे जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेतृत्व में पूरे इलाके में चल रहे शटडाउन के कारण पहले से ही हो रही कमी और भी गंभीर हो गई है. हालांकि,
पाकिस्तानी अधिकारियों ने ऐसी किसी भी तरह की नाकेबंदी लागू होने की बात से इनकार कर दिया है, लेकिन BBC उर्दू, डॉन और अन्य इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी की रिपोर्टें इस गैर-कानूनी रूप से कब्जे वाले इलाके में गहराते संकट की ओर इशारा कर रही हैं.
