Top News: ट्रंप बोले- होर्मुज में टोल मंजूर नहीं; नौवीं के छात्र पढ़ेंगे वेद, इसी सत्र से तीन भाषाएं अनिवार्य
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी या समुद्री गतिविधियों पर किसी भी तरह का शुल्क उनके लिए अस्वीकार्य होगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी या समुद्री गतिविधियों पर किसी भी तरह का शुल्क उनके लिए अस्वीकार्य होगा, जबकि ईरान ने जवाब दिया कि अमेरिकी हस्तक्षेप जारी रहने तक क्षेत्र में शांति नहीं आ सकती। उधर, राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अब मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद की भी जांच शुरू कर दी है।
वहीं, एनसीईआरटी की नई सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में अब नौवीं के छात्रों को चारों वेद पढ़ाए जाएंगे और इसी सत्र से तीन भाषाएं अनिवार्य होंगी। पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत, मध्य महाराष्ट्र और मुंबई में झमाझम भारी बारिश हो रही है, जबकि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में लू का असर बना हुआ है। स्वदेशी लड़ाकू विमान एएमसीए परियोजना में जीई द्वारा एफ414 इंजन की कीमत बढ़ाए जाने से बातचीत में गतिरोध पैदा हो गया है।
फीफा विश्व कप 2026 में स्विट्जरलैंड और कनाडा अंतिम-32 में पहुंच गए हैं, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना ने नॉकआउट की उम्मीद बरकरार रखी है। पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्या मामले में सिया गोयल की कथित साजिश से जुड़े नए खुलासे सामने आए हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एअर इंडिया और इंडिगो के विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने आ गए, लेकिन समय रहते दोनों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया।
चारधाम यात्रा के 67 दिनों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई है, जिनमें सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी।
