राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन: 13 शहरों में नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी, 27 और शहरों के लिए बनेगा प्लान
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने गंगा बेसिन के 13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय शहरी मामलों के
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने गंगा बेसिन के 13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय शहरी मामलों के संस्थान और विश्व बैंक के सहयोग से चलाई जा रही इस परियोजना का उद्देश्य शहरी नियोजन के साथ नदी के स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण, प्रदूषण में कमी और सतत विकास को एकीकृत करना है।
