Ketan Murder Case: मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग की, पिता ने कहा- सिया ने बेटे की मौत की सच्चाई छिपाई
Pune, Maharashtra: On the Ketan Agarwal Murder Case, Deceased Ketan Agrawal's father Vishal Agrawal says, "Sir, I would like to say that I have complete
Pune, Maharashtra: On the Ketan Agarwal Murder Case, Deceased Ketan Agrawal's father Vishal Agrawal says, "Sir, I would like to say that I have complete faith in justice system... Whoever is involved in this, Siya Goyal, Chetan Chaudhary and others who are involved in this, they… pic.twitter.com/0btNPH7Xl2 June 24, 2026 Pune, Maharashtra: On the Ketan Agarwal Murder Case, Deceased Ketan Agrawal's father Vishal Agrawal says, "A lot has been hidden from us about Sia. Her education, her lifestyle, her drinking habit. Yes, even today I have seen on a channel that her videos are going viral while… pic.twitter.com/qk6eWRkimM — IANS (@ians_india) June 24, 2026 उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद सिया गोयल ने लोगों को बताया था कि केतन ऊपर से फिसलकर गिर गया था। उनके अनुसार, मामले की सच्चाई को शुरुआत में छिपाने की कोशिश की गई। विशाल अग्रवाल ने यह भी दावा किया कि सिया गोयल के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उनके परिवार से छिपाई गई थीं। उन्होंने कहा कि सिया की शिक्षा, जीवनशैली और शराब पीने की आदत जैसी बातों की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई थी। विशाल अग्रवाल ने कहा, 'हमें बताया गया था कि वह बहुत अच्छी लड़की है और परिवार के लिए उपयुक्त है, लेकिन कई बातें हमसे छिपाई गईं'। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से काम करेंगी और दोषियों को कानून के तहत सजा मिलेगी।
केतन के पिता ने यह भी कहा कि अगर उसे केतन से शादी नहीं करनी थी तो वह बता देती हम शादी कैंसिल कर देते।वहीं, अपने बेटे के हत्यारों के लिए केतन की मां ने दोनों आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी के लिए फांसी की सजा की मांग की है। उन्होंने कहा मेरे बेटे की मौत की जिम्मेदार सिया और उसका प्रेमी है। मैंने सिया को बहू की तरह माना था, उसने बहुत बड़ा मुझे धोखा दिया है, मुझसे बहुत झूठ भी बोला है। उन्होंने कहा- वो दो-तीन बार हमारे घर भी आई थी, उस वक्त वो बहुत अच्छे से रही थी। मैंने उसे साफ-साफ कहा था कि हमारे घर में शराब का चलन नहीं है, मैं तुम्हें पार्टी वैगरह में नहीं भेजूंगी। वो शराब पीती थी, ये बात उसके माता-पिता ने हमसे छिपाई है। इसमें पूजा गोयल सबसे ज्यादा जिम्मेवार है, मुझे फोन आया था, आप अपने बेटे को क्यों भेजते हो, तो मैंने कहा था कि मैंने भेजा नहीं, सिया उसे खींच कर ले गई थी। हमारे परिवार में 20 लोग है, इस बारे में किसी को भी नहीं पता था, वो आम लड़कियों की तरह आई थी। उसके व्यवहार से हमें बिल्कुल भी शक नहीं हुआ। हमारी कई बार मुलाकात हुई, हम कई बार शॉपिंग और डिनर पर भी गए, लेकिन हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि सिया इस तरह की लड़की है।
हमारी मांग है कि इसमें शामिल सभी लोगों को मौत की सजा मिले।जांच टीम का यह भी दावा है कि सिया ने 14 जून को लोहागढ़ किले में केतन की जान लेने की एक और कोशिश की थी। पुलिस के मुताबिक, उसने उसे एक चट्टान के किनारे धकेलने की कोशिश की, लेकिन वह एक झाड़ी पकड़कर खुद को बचाने में कामयाब रहा। शक से बचने के लिए सिया ने सांप दिखने की बात कहकर चिल्लाई और फिर उसे गले लगा लिया, जिससे ऐसा लगा कि वह उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पुलिस का कहना है कि जब वह कोशिश नाकाम रही, तो सिया और चेतन ने 18 जून को अपनी योजना को आगे बढ़ाया। जांच टीम को 'प्लान-सी' का भी जिक्र मिला, जिसे दोनों ने तब अंजाम देने की योजना बनाई थी अगर उनकी पिछली कोशिशें सफल नहीं होतीं। फिलहाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर हत्या और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया है। उन्हें सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और टीम मामले की जांच जारी रखे हुए है।केतन अग्रवाल की मौत के मामले में अब उनके करीबियों और पड़ोसियों के बयान सामने आने लगे हैं। केतन के घर के पास में रहने वाली उनकी पड़ोसी शशि शिशुपाल अग्रवाल ने घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है।
