Updates:ओडिशा के गंजम में पटाखा बनाते समय धमाका, एक की मौत; कावेरी नदी में सेल्फी के चक्कर में पांच डूबे
स्थानीय लोगों ने घायलों को दिगपाहांडी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आकाश दास को मृत घोषित कर दिया। मृतक की तीन महिला परिजन, जो विस्फोट
स्थानीय लोगों ने घायलों को दिगपाहांडी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आकाश दास को मृत घोषित कर दिया। मृतक की तीन महिला परिजन, जो विस्फोट में घायल हुई थीं, उन्हें बेहतर इलाज के लिए यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसने घर की एस्बेस्टस की छत को उड़ा दिया।
पटाखा बनाने के सटीक कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।कर्नाटक के मांड्या जिले में कावेरी नदी के किनारे सेल्फी लेते समय नदी की तेज धार में बह जाने से पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान श्वेता (37), चैत्रा (19), प्रियंका (28), विजयाम्मा (45) और कार के चालक महेश (30) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि चारों महिलाएं एक ही परिवार से थीं। यह दुखद घटना जिले के मुथत्ती के पास हुई।पुलिस के अनुसार, यह समूह बंगलूरू से एक कार किराये पर लेकर मुथत्ती स्थित अंजनेयस्वामी मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद वे तस्वीरें लेने के लिए कावेरी नदी के किनारे गए। बताया जा रहा है कि नदी के किनारे सेल्फी लेते समय वे अचानक नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए और बह गए।
पुलिस और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाकर शवों को बरामद किया।
