'हमे सिर्फ फांसी चाहिए...', मुंबई लोकल हत्याकांड पर भड़की पीड़ित बहन
मुंबई की लोकल ट्रेन में बारिश के दौरान गेट खुला रखने को लेकर हुए झगड़े में 22 साल के मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या
मुंबई की लोकल ट्रेन में बारिश के दौरान गेट खुला रखने को लेकर हुए झगड़े में 22 साल के मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी ट्रेन से कूदकर भाग गया था, लेकिन पुलिस ने 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. मयंक के परिवार ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है.
