दिल्ली: नंदनगरी में प्राइवेट बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, 3 घायल
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंदनगरी में सड़क हादसा हो गया. यहां बस डिपो के सामने प्राइवेट बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंदनगरी में सड़क हादसा हो गया. यहां बस डिपो के सामने प्राइवेट बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी है.
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, और तीन लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. घटना कैसे हुई इसे
लेकर पूछताछ की जा रही है.
