लापरवाही: रेल यात्री के खाने में मिली मक्खी, कैटरर पर एक लाख का जुर्माना; अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी का मामला
अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री को परोसे गए खाने में मक्खी मिलने के बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने संबंधित
अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री को परोसे गए खाने में मक्खी मिलने के बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने संबंधित कैटरिंग फर्म अराहा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उसका लाइसेंस रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
