पोल पर चढ़ा, बिजली के तारों पर लेट गया, हैरान कर देगा ये वीडियो
महराजगंज के परसा खुर्द गांव में एक शराबी युवक ने 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर बिजली के तारों पर लेटकर
महराजगंज के परसा खुर्द गांव में एक शराबी युवक ने 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर बिजली के तारों पर लेटकर हड़कंप मचा दिया.
घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टल गया. सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने बिजली विभाग से समन्वय कर काफी समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा.
युवक की पहचान दीन दयाल के रूप में हुई है. बाद में पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
