'तुम्हारी शर्ट में कुछ फंसा है...', बुलाकर सहेली ने घोंप दिया चाकू
गुजरात के तापी जिले की एक आश्रम शाला में 13 वर्षीय छात्रा पर उसकी सहपाठी द्वारा किए गए चाकू हमले से सनसनी फैल गई. आरोप
गुजरात के तापी जिले की एक आश्रम शाला में 13 वर्षीय छात्रा पर उसकी सहपाठी द्वारा किए गए चाकू हमले से सनसनी फैल गई. आरोप है कि छात्रा को बहाने से बुलाकर उस पर हमला किया गया, जिससे उसके हाथ की मुख्य धमनियां, नसें और टेंडन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए.
सूरत के अस्पताल में उसकी जटिल सर्जरी की गई और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में दोस्ती को लेकर विवाद
की बात सामने आई है. पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
