दिल्ली: प्राइवेट बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, 3 घायल
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंदनगरी इलाके से सड़क हादसे की बड़ी खबर आई है. नंद नगरी बस डिपो के सामने प्राइवेट बस ने कई
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंदनगरी इलाके से सड़क हादसे की बड़ी खबर आई है. नंद नगरी बस डिपो के सामने प्राइवेट बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 8 से 10 लोग बस के नीचे दब गए हैं. बताया जा रहा है कि 4 से 5 लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है.
