कोलकाता में सभी कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक, सीएम ने KMC को दिया आदेश
कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिर गया. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है
कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिर गया. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है.
मलबे में दबे 21 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें दो की हालत गंभीर है. अन्य 18 की हालत खतरे से बाहर है.
सीएम शुभेंदु ने घटना स्थल का दौरा कर शाम को बताया था कि मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका है. हादसे के वक्त गोदाम में कितने लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
इस हादसे को लेकर लापरवाही के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
