टोंक का बेटा, आयरलैंड की जर्सी, सामने होगी टीम इंडिया
टोंक के रहने वाले जय मूंदड़ा ने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है. एमटेक की पढ़ाई के लिए
टोंक के रहने वाले जय मूंदड़ा ने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है. एमटेक की पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए जय का चयन आयरलैंड की टी-20 टीम में हुआ है. वह 26 और 28 जून को डबलिन में भारत के खिलाफ होने वाले मैचों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं. यह खबर उनके परिवार के लिए गर्व और भावुक कर देने वाला पल बन गई है.
